priyanka gandhi and Digvijay Singh attacked bjp over meerut sp viral video -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ SP के बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरा, एडीजी ने दिया ये जवाब

khaskhabar.com: शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 2:21 PM (IST)
मेरठ SP के बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरा, एडीजी ने दिया ये जवाब
मेरठ। मेरठ एसपी का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा को घेरा है। मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि उस वक्त वहां पर पत्थरबाजी की गई थी, भारत विरोधी और पड़ोसी मुल्क के समर्थन में नारे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि वहां हालात बहुत खराब थे, पीएफआई के पेंफलेट भी बांटे गए थे। अगर हालात सामान्य होते तो निश्चित तौर पर बेहतर शब्दों का चुनाव किया जा सकता था लेकिन उस वक्त हालात काफी खराब थे, हमारे अधिकारियों ने बहुत संयम दिखाया, पुलिस द्वारा एक भी गोली नहीं चलाई गई।' मेरठ में खुद का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमें देखकर कुछ लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और भागने लगे। मैंने उनसे कहा कि अगर आप पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और भारत से इतनी नफरत करते हैं कि आप पत्थर फेंकते हैं तो पाकिस्तान चले जाएं। हम उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement