Advertisement
प्रियंका ने अर्थव्यवस्था में गिरावट पर केंद्र सरकार की आलोचना की

उन्होंने कहा, "अभी तक औद्योगिक संस्थाएं विज्ञापन देती थीं कि हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार के शासन में कइयों को विज्ञापन देकर कहना पड़ रहा है कि हम डूब रहे हैं, हमें बचाओ।"
उन्होंने कहा, "बाकी आप समझ सकते हैं!"
प्रियंका ने एक अलग ट्वीट में उत्तर प्रदेश सरकार पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "भाजपा ने अपनी चौपट और भ्रष्ट नीतियों का बोझ जनता पर डाला है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब काटना हमें कतई मंजूर नहीं।"
प्रियंका ने ट्वीट में कहा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस की हुंकार, बढ़े हुए दाम वापस लो।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


