Advertisement
प्रियांक खड़गे ने RSS पर साधा निशाना, पारदर्शिता और कानूनी रजिस्ट्रेशन की मांग

उन्होंने आरएसएस के विस्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन देश-विदेश में 2500 से ज्यादा जुड़े संगठनों के नेटवर्क के जरिए चंदा प्राप्त करता है और विभिन्न राजधानियों में अपने मुख्यालय चलाता है। आरएसएस प्रमुख को एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइसेंस प्रोटोकॉल मिलता है और अन्य पदाधिकारियों को भी टैक्सपेयर्स के पैसे से सुरक्षा दी जाती है।
प्रियांक खड़गे ने जोर देकर कहा, "जनता को यह जानने का हक है कि क्या आरएसएस उन कानूनी मानकों का पालन करता है, जिनकी उम्मीद बाकी सभी संगठनों से की जाती है। कानून के तहत औपचारिक मान्यता मिलने से यह विरोधाभास हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।"
उन्होंने आरएसएस के इस तर्क को खारिज किया कि किसी धर्म का रजिस्ट्रेशन नहीं होता, इसलिए आरएसएस को भी रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है। खड़गे ने कहा कि आरएसएस किसी धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करता और मात्र 100 साल पुराना संगठन है।
अंत में उन्होंने लिखा, "मुझे आरएसएस की किसी भी सांस्कृतिक, सामाजिक या कानूनी गतिविधि से आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। सबसे चिंताजनक बात भागवत का यह कहना कि आरएसएस किसी सवाल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं है। संवैधानिक लोकतंत्र में किसी भी संस्था को विशेषाधिकार नहीं मिलता। अहंकार छोड़िए, कानून का पालन कीजिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


