Advertisement
'ओरु आधार लव' फिल्म के निर्देशक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अब्दुल मुकीत और अन्य की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। युवाओं ने आरोप लगया है कि गाने में पैगम्बर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी खदीजा के नाम का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने गाने पर तुरंत प्रतिबंध की मांग की है क्योंकि यह उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी सलाह व तथ्यों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
'माणिक्य मलराया पूवी' गाना प्रिया की पलकें झपकाने के कारण पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मलयालम फिल्म एक मार्च को रिलीज होने जा रही है।
इंजीनियरिंग छात्र अब्दुल मुकीत ने संवाददाताओं को बताया कि उसने इंटरनेट पर गाना सुनते हुए गाने के आपत्तिजनक हिस्से पर गौर किया। उसने अपने दूसरे साथियों को इस बात की सूचना दी और पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। उसने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


