नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी निजी अस्पतालों के लिए मरीजों से चेक,
डिमांड ड्राफ्ट और ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने का कडा निर्देश जारी किया
है।
सरकार ने यह शिकायत मिलने के बाद एक परिपत्र जारी किया कि कुछ अस्पताल बडे
नोटों का चलन बंद होने के बाद चेक और डिमांड ड्राफ्ट नहीं ले रहे हैं जिससे
मरीजों को असुविधा हो रही है। सरकार ने केवल सरकारी अस्पतालों को 500 और
1000 रूपये के बडे पुराने नोट लेने के लिए अधिकृत कर रखा है।
नसिंग होम सेल के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि
यह सूचित किया जाता है कि 500 और 1000 रपये के पुराने नोटों का चलन बंद
होने के बाद अस्पतालों समेत कुछ खास कारोबारी इकाइयों की ओर से ग्राहकों से
चेक, डिमांड ड्राफ्ट और ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने के कुछ मामले सामने आए
हैं। परिपत्र में कहा गया है, दिल्ली के सभी निजी अस्पताल एवं नसिंüग होम
के लिए इन दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश है।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...