prisoners have latest phone in yamunanagar jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल की चार दिवारी में कैदियों के पास मिले स्मार्टफोन

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 2:17 PM (IST)
जेल की चार दिवारी में कैदियों के पास मिले स्मार्टफोन
यमुनानगर। यमुनानगर की जिला जेल एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। जेल में गुप्त सूचना के आधार पर देर रात को जेल प्रशासन ने ही छापा मार कर नौ कैदियों से मोबाइल जब्त किए है। जिन लोगों से पुलिस ने मोबाइल जब्त किए है वे सभी लोग हत्या डकैती जैसे संगीन आरोपों में सजा काट रहे है। पुलिस ने इन मोबाइलों के साथ सिम और मोबाइल चार्जर भी बरामद किए है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार जेल में चैकिंग के दौरान पुलिस के हाथ मोबाइल फोन लगे है । सोमवार रात को जब डीएसपी जेल को सूचना मिली की दो बैरको में मोबाइल से बात होती है तो डीएसपी ने एक टीम के साथ दो बैरकों में तलाशी अभियान चला कर इन लोगों से मोबाइल तो बरामद कि। जिन लोगों से मोबाइल बरामद हुए उनके खिलाफ जेल प्रशासन जांच कर रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement