जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद
सिद्दीकी ने शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जिले को पर्यटन
स्थल का दर्जा दिलवाने लिए प्रयासरत हूं ,इस बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
से बात हो रही है, उन्होंने
ने स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र तय कर दिया जाएगा,क्योंकि जौनपुर का पुरातन ऐतिहासिक महत्व है ,जिसमें शहर में नदी पर बने तीनों पुलों को जोङते हुए गोमती
नदी के किनारों व घाटों का सौन्दर्यीकरण व विभिन्न स्थानों पर पार्क बनवाने का काम
शुरू है जो योजना प्रपोजल में शामिल है ।
जावेद ने कहा कि चूंकि प्रदेश में मेरे
पार्टी की सरकार है इसलिए पार्टी का नेता होने के नाते भीषण ठंड को देखते हुए शहर
व कस्बों में दो दर्जन से अधिक स्थानों को चिन्हित कर आपातकाल अलाव कि व्यवस्था
शुरू कर दिया है, आवश्यकतानुसार
और भी अलाव की व्यवस्था दी जाएगी, इसके साथ ही लोगों की वैकल्पिक जरूरतों की पूर्ति समर्थता के
हिसाब से पूरा कर रहा, शासन से
जो भी योजनाएं आ रही है उसे जनता के बीच पहुचाने का काम किया जा रहा है, बिजली व्यवस्था में काफी सुधार
हुआ है, अधिसंख्य
ट्रान्सफारमर के छमता को बढवाया गया या तो बदला गया, जर्जर तार खम्भे बदले गये अभी इस अभियान
पर काम चल भी रहा है, सरकार
द्वारा सङको का चौरीकरण व सुन्दरीकरण का काम चल रहा है।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम