Advertisement
जोधपुर दुष्कर्म मामले में प्रिंसिपल ने अस्पताल का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब यह मामला प्रकाश में आया तो हमने पाया कि पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। भविष्य में पुलिस वेरिफिकेशन के साथ-साथ नए कर्मचारियों की भी गहन जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 25 अगस्त की रात नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच जारी है।
जोधपुर में प्रताप नगर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ अस्पताल परिसर के पीछे डंपिंग यार्ड में दुष्कर्म किया गया, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान दर्ज किया गया है।
बता दें कि जोधपुर के एमजी सरकारी अस्पताल से एक 15 साल की नाबालिग लड़की रविवार को मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। वो जोधपुर के एमजी सरकारी अस्पताल जा पहुंची, जहां उसे अकेला देखकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


