Advertisement
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आज आएंगे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

उनका कार्यक्रम कई प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें टिकाऊ शहरी परिवहन, विनिर्माण के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की पहल और भारत के प्रभावशाली रचनात्मक उद्योगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
भारत के लिए यह यात्रा ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और टिकाऊ शहरी विकास जैसी चुनौतियां तेजी से नीतिगत प्राथमिकताओं का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में अर्थशॉट पुरस्कार का आयोजन भारत में पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे नवोन्मेषकों, उद्यमियों और युवा संगठनों के प्रयासों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने का अवसर भी है।
प्रिंस विलियम की ओर से स्थापित अर्थशॉट पुरस्कार का उद्देश्य दुनिया की गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान तलाशने वाले नवाचारों की पहचान करना, उन्हें सम्मानित करना और उनके विस्तार में मदद करना है। जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण, समुद्री संरक्षण और जैव विविधता का नुकसान इसके प्रमुख क्षेत्र हैं।
इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार स्वरूप 10 लाख ब्रिटिश पाउंड की राशि दी जाती है।
इस बीच, मुंबई में शाही दंपति के दौरे को देखते हुए, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से 19 नवंबर तक दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में अस्थायी यातायात प्रतिबंध, मार्ग परिवर्तन और पार्किंग पर पाबंदियों की घोषणा की है।
दक्षिण क्षेत्र के यातायात पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत की ओर से जारी अधिसूचना में हुतात्मा राजगुरु चौक, शहीद भगत सिंह मार्ग, बल्लार्ड पियर और एनसीपीए क्षेत्र के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव का उल्लेख किया गया है।
पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से यातायात संबंधी निर्देशों का ध्यान रखने और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


