Prime Minister residence is being used for BJP, RSS: Mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJP, RSS के लिए इस्तेमाल हो रहा है PM निवास : मायावती

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2017 7:09 PM (IST)
BJP, RSS के लिए इस्तेमाल हो रहा है PM निवास : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमला बोलते हुए उन पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री निवास को भी आज राजभवन की तरह भाजपा व आरएसएस की गतिविधि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मायावती ने अपने बयान में बुधवार को कहा, ‘‘शहरी निकाय के चुनाव के बाद सस्ती राजनीति की शुरुआत स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने की जब उन्होंने केवल भाजपा के विजयी मेयरों को ‘प्रधानमंत्री निवास’ में दावत पर बुलाया।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा महापौरों के लिए अगर यह कार्यक्रम भाजपा के मुख्यालय में आयोजित किया जाता तो ठीक था, लेकिन प्रधानमंत्री निवास में इसका आयोजन हुआ जो बताता है कि उत्तर प्रदेश राजभवन की तरह भाजपा व आरएसएस की गतिविधि के लिए प्रधानमंत्री निवास का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement