Prime Minister Narendra Modi will go to Siddha Ganga Mutt tomorrow Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जाएंगे सिद्ध गंगा मठ, शिवकुमार स्वामी को देंगे श्रद्धाजंलि

khaskhabar.com: बुधवार, 01 जनवरी 2020 4:03 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जाएंगे सिद्ध गंगा मठ, शिवकुमार स्वामी को देंगे श्रद्धाजंलि
सिद्धगंगा मठ की स्थापना करीब 500 वर्ष पूर्व एक गुरुकुल के रूप में हुई थी, जिसमे गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1941 में मठ की जिम्मेदारी महंत श्री श्री शिवकुमार के पास आने के बाद से यहां निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क छात्रावास की भी शुरुआत हो गई। वर्तमान में इस मठ के माध्यम से कर्नाटक में करीब 132 शिक्षण संस्थान चल रहे हैं, जिनमें जूनियर कॉलेज, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज भी संचालित हो रहे हैं। यहां संस्कृत की शिक्षा के साथ साथ दृष्टि बाधित छात्रों को भी निशुल्क शिक्षा और तीन समय भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस मठ में वर्तमान में करीब 8,000 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। (ians)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement