Prime Minister Narendra Modi leaves for two-day visit to Nepal to attend 4th BIMSTEC Summit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी नेपाल दौरे के लिए रवाना, बिम्सटेक समिट में लेंगे हिस्सा

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 08:13 AM (IST)
पीएम मोदी नेपाल दौरे के लिए रवाना, बिम्सटेक समिट में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौर पर नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी आज और कल हो रही ‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकॉनमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) की बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में सदस्य देशों के बीच आतंकवाद समेत मादक पदार्थो की तस्करी, साइबर क्राइम, आपदाओं के अलावा बिजनेस और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही आपसी सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने नेपाल रवाना होने से पहले ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा, 30-31 अगस्त को चौथे बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कठमांडू में रहूंगा। सम्मेलन का फोकस क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने, कारोबारी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के निर्माण में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर होगी। शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न विश्व के नेताओं से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement