Prime Minister Narendra modi Attack on NCP and Congress in Wardha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM माेदी बोले, कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा, इनको सजा देना जरूरी

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2019 3:24 PM (IST)
PM माेदी बोले, कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा, इनको सजा देना जरूरी
वर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्धा में इतनी भीड़ है कि कांग्रेस-एनसीपी का आज रात को क्या होगा पता नहीं उन्हें नींद आएगी या नहीं। कांग्रेस ने चौकीदारों का अपमान किया है, वो कहते हैं कि मैं शौचालयों की चौकीदारी करता हूं ये चौकीदारों का अपमान है। कांग्रेस की गाली मेरे लिए गहना है। प्रधानमंत्री शरद पवार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि शरद पवार कोई भी काम सोचे-विचारे नहीं करते हैं, एक समय था जब वो सोचते थे कि वह भी पीएम बन सकते हैं और कहा था कि चुनाव लड़ेंगे। और अब वह कह रहे हैं कि वह राज्यसभा में भी खुश हैं, उन्हें भी पता है कि हवा का रुख किस तरफ है। शरद पवार के परिवार में युद्ध चल रहा है, वह अपनी पार्टी बचाने में लगे हैं वो सिर्फ इस बात पर ही माथापच्ची कर रहे हैं कि किस सीट पर लड़ें और कौन-सी छोड़ दें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब वह सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement