Advertisement
पानीपत में प्रधानमंत्री मोदी 9 दिसंबर को करेंगे 'बीमा सखी योजना' का शुभारंभ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने 2015 में पानीपत से ही 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की शुरुआत की थी, जिसका प्रभाव देशभर में देखा गया। अब बीमा सखी योजना के जरिए महिलाओं को और भी मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में नारी शक्ति वंदन बिल को पारित कर महिलाओं के लिए राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों को और सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा की धरती से एक और ऐतिहासिक योजना का शुभारंभ होगा।
किसानों के हितों पर जोर
किसानों के विषय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। एमएसपी पर 100% फसल खरीदने की प्रतिबद्धता के साथ किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है।
महिलाओं और किसानों में उत्साह
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। लाखों महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा, और उनके नेतृत्व में देश और हरियाणा दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पानीपत
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement