Advertisement
लखनऊ चिड़ियाघर की शान चिंपैंजी जेसन की मौत

जेसन 35 वर्ष का था। उसे 2007 में मैसूर चिड़ियाघर से लखनऊ लाया गया था। इसके बदले में एक मादा जिराफ, एक नर जेब्रा और सारस की एक जोड़ी को लखनऊ से मैसूर भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि वह सामान्य रूप से भोजन नहीं ले पा रहा था। वह काफी बीमार था। इसको लेकर पशु चिकित्सकों ने बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया। उन्हें पत्र लिखा गया।
देखभाल के दौरान रात के वक्त जेसन को बेहोश देखकर उसे फौरन लखनऊ चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


