सैनिकों का बलिदान अमूल्य-आर्य

पंचकूला | सैनिकों का बलिदान सर्वोत्तम व अमूल्य है , इस बलिदान को किसी तराजू में तोला नहीं जा सकता यह शब्द मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया एडवाइजर अमित आर्या ने सेक्टर 1 गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज में कहे। आर्य ने युवा संदेश यात्रा के प्रदेश भर से आई युवा छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के प्रयासों को मीडिया जॉब में उपयुक्त बताया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बेस्ट टीम लीडर अंजलि रॉय मेहरा को भी सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम इंडियन मीडिया सेंटर (हरियाणा) के सहयोग से कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया था । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा संदेश यात्रा के स्टूडेंट्स टीम लीडर्स की तैयारियां करने के बारे में था। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ मीडिया कर्मी राकेश शर्मा ने की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉक्टर आर.पी. सिंघल ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे। आर्य ने कहा कि अच्छी सोच अच्छे विचार को जन्म देती है संदेश यात्रा में शामिल लड़कियों को भी इन्होंने इस कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने भारतीय सेना के जज्बे और बुलंद हौसलों की भी काफी तारीफ की। श्री आर्य ने कहा कि भारतीय सेना में हर 10 में से एक जांबाज हरियाणा से होता है।
यह भी पढ़े :आसाराम समर्थक महिलाओं की नौटंकी, पुलिस की कराई मशक्कतयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
पंचकुला़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


