काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू घाटी के पांच अन्य स्कूलों
में भी विस्फोटक मिले हैं। नेपाल सेना के बम निरोधक दलों को बमों को
निष्क्रिय करने के लिए भेजा गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया
है। विस्फोट स्थल से अखिल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी केंद्र और यंग
कम्युनिस्ट फोर्स नेपाल के पर्चे बरामद किए गए हैं।