भोपाल। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार, पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के
मौके पर मध्य प्रदेश के 13 शिक्षकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में
राष्ट्र स्तरीय समारोह में सम्मानित करेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई
जानकारी के अनुसार, राज्य के 13 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में
आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।