President Pranab Mukherjee on two-day visit to Bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय दौरे में भोपाल पहुंचे राष्ट्रपति मुखर्जी

khaskhabar.com:
दो दिवसीय दौरे में भोपाल पहुंचे राष्ट्रपति मुखर्जी
भोपाल। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। वह यहां नेशनल ज्यूडिशियल अकादमी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुखर्जी 15 अप्रैल की देर शाम कोयम्बटूर से भोपाल पहुचेंगे। वह राजभवन जाएंगे और अगले दिन यानी 16 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे नेशनल ज्यूडिशियल अकादमी पहुंचकर ‘रिट्रीट ऑफ जजेज’ के विशेष सत्र का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति शनिवार अपराह्न विमान से नई दिल्ली रवाना होंगे। राष्ट्रपति के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement