President, PM congratulate Jeremy Lalrinnunga on winning the gold medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर जेरेमी लालरिननुंगा को दी बधाई

khaskhabar.com: रविवार, 31 जुलाई 2022 9:28 PM (IST)
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर जेरेमी लालरिननुंगा को दी बधाई
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बमिर्ंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई दी। एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने के लिए जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई। खेल के दौरान चोट के बावजूद आपके आत्मविश्वास ने आपको इतिहास बनाने और लाखों लोगों को प्रेरित करने में सक्षम बनाया। आपके प्रदर्शन पर भारतीयों को गर्व है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने एक ट्वीट में कहा, "जेरेमी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित किया। उन्हें पुरुषों की 67 किग्रा भार प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए हार्दिक बधाई।" लालरिननुंगा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हमारी युवा शक्ति इतिहास बना रही है! जेरेमी को बधाई, जिन्होंने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement