President Kovind tells Story of squirrels in Ravan Dahan Programme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति कोविंद ने रावण दहन कार्यक्रम में सुनाई गिलहरी की कहानी

khaskhabar.com: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 8:54 PM (IST)
राष्ट्रपति कोविंद ने रावण दहन कार्यक्रम में सुनाई गिलहरी की कहानी
नई दिल्ली। पूरे देश में दशहरे का पर्व मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सहित लाल किले के सुभाष पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने गिलहरी की कहानी सुनाई। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह नैतिकता और सदाचार की विजय और अनैतिकता की पराजय का भी पर्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को हम सभी को आचरण में लाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने एक गिलहरी की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब हनुमान के नेतृत्व में रामसेतु का निर्माण कार्य चल रहा था। इस रामसेतु निर्माण में नल, नील और जामवंत सहित तमाम बानर सेना जुटी हुई थी। इसी बीच कुछ गिलहरी भगवान राम के पास आती है और कहती है कि सेतु के निर्माण का कार्य राष्ट्र के निर्माण का कार्य है। इस कारण हम सब गिलहरियां भी इसमें योगदान देना चाहती हैं। इस पर भगवान राम ने उन्हें अनुमति दे दी। सभी गिलहरियां पत्थर को छोटे-छोटे टुकडे लेकर योगदान देने लगीं। इस पर हनुमान सहित वानर सेना ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये गिलहरियां रामसेतु निर्माण में सहायक नहीं बल्कि बाधक बन रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement