Preparing to win the war with BJP poems in Rajasthan, remember this poem - one alone is heavy on all-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में भाजपा की कविताओं से जंग जीतने की तैयारी, याद करो यह कविता-एक अकेला सब पर भारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2023 7:16 PM (IST)
राजस्थान में भाजपा की कविताओं से जंग जीतने की तैयारी, याद करो यह कविता-एक अकेला सब पर भारी
जयपुर। राजस्थान में भाजपा अब कविताओं से जंग जीतने की तैयरी कर रही है। परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा ने कार्ययोजना तैयारी की है, जिसमें कुछ नारे तो कुछ कविताएं तैयारी की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह कार्ययोजना भेजी गई है। इसके पत्रक भी बांटे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से यह कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें परिवर्तन यात्रा के दौरान आने वाले राष्ट्रीय नेताओं के लिए कुछ खास बिंदु तैयार की गए हैं। पहला पाइंट रखा गया है, राजस्थान प्रदेश-कांग्रेस तेरे जंगलराज में। कविता-एक अकेला सब पर भारी, मंच पर राष्ट्रीय नेता के भाषण से पहले इस कविता को अच्छी आवाज में पढ़ा जाएगा। कांग्रेस तेरे जंगलराज में…पर भी एक कविता लिखी गई है। उसकी लाइनें इस तरह से हैं-जनता लुटी, लुटे किसान, दलित को लूटा और लूटा गया स्वाभिमान, अब लूट रहा मां-बहनों का सम्मान ये अपमान नहीं सहेगा राजस्थान।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विपक्षी दलों के नेताओं के चेहरे लगाए गए हैं। कविता की लाइनें इस तरह है-एक अकेला पार्थ खड़ा है, भारत वर्ष बचाने को, सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को, भ्रष्ट दुशासन, सूर्पनखा ने, माया जाल बिछाया है, भ्रष्टाचारी जितने कुनबे, सबने हाथ मिलाया है। इसी तरह आखिरी पाइंट मोदी का मतलब है, जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, गरीब कल्याण, महंगाई पर रोक, अच्छी अर्थ व्यवस्था, विश्वस्तरीय छवि, लोकप्रियता, उम्मीद, देश का चौकीदार सनातन का रक्षक आदि मायने बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement