khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:25 AM (IST)
बीकानेर। इस्लामी नया साल मुहर्रम से शुरू होने वाला है। जहां दूसरी संस्कृतियों में नए साल का आग़ाज़ ख़ुशियों और नाचने-गाने के साथ होता है, वहीं इस्लामी नए साल की शुरुआत गम से होती है। इस्लामी हिजरी वर्ष ही दुनिया का इकलौता वर्ष है, जिसका आखिऱी महीना जहां कुर्बानी का पैग़ाम देता है, वहीं पहला महीना शहादत को याद करता है। जि़ल-हिज्जा महीने के ख़त्म होने पर मुहर्रम इस्लामी नया साल शुरू होता है। ये वो महीना है जब इस्लाम के आखिऱी नबी हजऱत मुहम्मद सल्ललला हो अलैहि वसल्लम के नवासे हजऱत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने सत्य को बचाने की ख़ातिर इन्सानियत के लिए अपनी शहादत दी थी।
शिया-सुन्नी दोनों जुटे तैयारियों में