Advertisement
कोवीशील्ड के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए तैयारियां पूरी

यूनाइटेड किंगडम में बना टीका फिलाहल यूके, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षणों के परिणाम अब तक उत्साहवर्धक हैं और विश्वास दिलाते हैं कि कोविशील्ड इस महामारी का एक समाधान हो सकता है।
आईसीएमआर और सीरम इंस्टीट्यूट ने दावा किया कि कोवीशील्ड भारत में मानव परीक्षण में अब तक का सबसे बेहतर टीका साबित हुआ है। दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों के परिणामों के आधार पर, आईसीएमआर की मदद से सीरम इंस्टीट्यूट भारत में जल्द से जल्द लांच करने की कोशिश में लगा है।
सीरम ने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल से उत्पादन और भंडारण के लिए लाइसेंस के तहत वैक्सीन की 4 करोड़ खुराक का निर्माण कर लिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


