Advertisement
अपनी मौत की भविष्यवाणी : कितनी सटीक कितनी ग़लत ?

परन्तु यह तो चंद ऐसे लोगों की अपनी मृत्यु सम्बन्धी भविष्यवाणियां हैं जिन्हें जानकर लोग आश्चर्यचकित होते हैं। परन्तु आम जीवन में भी तमाम लोग ऐसे मिल जाते हैं जो बिना कुछ जाने बुझे,बिना किसी तर्क व तथ्य के इस तरह की बातें करते रहते हैं। सीधे शब्दों में प्रकृति की व्यवस्था पर भी अपना नियंत्रण बताने जैसे भद्दा प्रयास करते हैं। ऐसे ही मेरे एक पारिवारिक सम्बन्धी थे श्याम लाल जी। बेहद चुस्त दुरुस्त व साफ़ सुथरे रहने वाले श्याम लाल जी 75 वर्ष की आयु में साईकिल चलाकर लगभग प्रतिदिन मेरे घर आते थे। एक बार बातों बातों में उनके मुंह से निकला कि '100 साल तक तो मैं कहीं नहीं जाता। मेरी बात नोट कर लो'। इसके पहले उन्होंने कभी इस तरह की बात नहीं की थी। इस भविष्यवाणी के बाद श्यामलाल जी पूरा एक वर्ष भी नहीं गुज़ार सके और चल बसे।
पिछले दिनों ऐसा ही एक दावा उस समय चर्चा में आया जबकि 89 वर्ष की आयु में हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया। अभी कुछ महीने पहले ही हरियाणा का विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में उन्होंने काफ़ी सक्रिय भूमिका निभाई थी। चुनाव से पहले उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया था और न केवल सार्वजनिक सभाओं में बल्कि मीडिया से निजी बातचीत के दौरान भी कहा था कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ और मैं 115 साल तक जिऊंगा। परन्तु गत 20 दिसंबर को जब 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने नश्वर शरीर को त्यागा उस समय जहां उनके राजनैतिक जीवन व हरियाणा के विकास के लिये उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया जा रहा था वहीँ उनकी मृत्यु सम्बन्धी भविष्यवाणी को भी लोगों ने याद किया कि वह किस तरह ग़लत साबित हुई।
अब एक बार फिर इसी तरह की अपनी ही मृत्यु की भविष्यवाणी को लेकर तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा का नाम चर्चा में आया है। गत दिनों हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 100 से 110 वर्ष की आयु तक जीवित रहेंगे। "मेरा पूरा जीवन बौद्ध धर्म के प्रति समर्पित रहा है और आगे भी ऐसे ही समर्पण की भावना से बौद्ध धर्म के प्रचार व प्रसार सहित तिब्बती समुदाय के लोकहित के प्रति काम करता रहूंगा।"
दलाई लामा ने अपने अनुयायियों को पूरा भरोसा दिलाया कि वह 100 से 110 वर्ष की आयु तक उनकी सेवा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि "मेरा यह आत्मबल भी है और प्रार्थना भी है। मैं इसके लिए प्रार्थना भी करता हूं कि मेरा यह प्रयास दूसरों के हितों की रक्षा करने व उनकी मदद करने को लेकर सफल हो।" अब देखना होगा कि 89 वर्ष की आयु में उनके 100 से 110 वर्ष की आयु तक जीवित रहने का उनका आत्मबल व उनकी प्रार्थना कितनी कारगर व सटीक साबित होती है।
परन्तु वास्तविकताओं पर आधारित इन धारणाओं के बीच कि मृत्यु के बारे में कोई नहीं जानता कि उसकी मौत कब,कहाँ और कैसे आनी है। उसके बावजूद यदि अपवाद स्वरूप किसी भविष्यवक्ता,अध्यात्मवादी संत अथवा महापुरुष की ऐसे भविष्यवाणी सही हो जाये तो निश्चित रूप से उसकी भविष्यवाणी उसके व उसके अद्वितीय व्यक्तित्व के विषय में बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर देती है। अन्यथा सामान्य लोगों को तो इस तरह की भविष्यवाणियों से परहेज़ ही करना चाहिये। क्योंकि ऐसी भविष्यवाणियों का सीधा सा अर्थ है उस सर्वशक्तिमान अथवा ईश्वरीय सत्ता व उसकी व्यवस्था में दख़ल अंदाज़ी की कोशिश करना जोकि सर्वथा अनुचित है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


