Pre-monsoon knocks in Dausa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में प्री-मानसून की दस्तक

khaskhabar.com: रविवार, 15 जून 2025 5:20 PM (IST)
दौसा में प्री-मानसून की दस्तक
दौसा। जिले में रविवार को प्री-मानसून ने दस्तक दी है। दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित कई जगह बारिश हुई। शहर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। दोपहर 3 बजे बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक रुककर जारी रहा। बारिश से गर्मी के मारे लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान करीब चार डिग्री लुढ़क गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल थे। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। अब प्री मानसून की दस्तक से जिले में मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने जिले में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement