Advertisement
हरियाणा के महानगरीय विकास प्राधिकरणों में प्री-ऑडिट स्कीम लागू, अधिकारी-कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार

फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार नगर निगम फरीदाबाद में संयुक्त निदेशक राजीव शर्मा, वाई.एम.सी.ए. फरीदाबाद में वरिष्ठ लेखा परीक्षक अमित, फरीदाबाद सर्किल-1 में लेखा परीक्षक कृष्ण तथा एच.वी.एस.यू. पलवल में लेखा परीक्षक अंकुश कुमार को सौंपा गया है।
पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण का कार्यभार नगर निगम अंबाला में उप निदेशक एस.एस. डाला, अंबाला सर्किल में वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविन्द्र, नगर निगम पंचकूला में लेखा परीक्षक रीजू कंबोज तथा पंचकूला सर्किल-2 में लेखा परीक्षक गुरदीप को दिया गया है।
सोनीपत महानगरीय विकास प्राधिकरण का कार्यभार खेल विश्वविद्यालय राई में उप निदेशक डॉ. प्रमोद कौशिक, डी.बी.आर.एन.एल.यू. राई, सोनीपत में वरिष्ठ लेखा परीक्षक मीनू, खेल विश्वविद्यालय सोनीपत में लेखा परीक्षक विकास बूरा तथा शिव कैलाश को सौंपा गया है।
हिसार महानगरीय विकास प्राधिकरण का कार्यभार नगर निगम हिसार में उप निदेशक जय भगवान, लुआस, हिसार में वरिष्ठ लेखा परीक्षक कृष्ण कुमार साहू, लेखा परीक्षक सुनील कुमार-3 तथा सी.सी.एस.एच.ए.यू. हिसार में लेखा परीक्षक नकुल को सौंपा गया है।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त पारिश्रमिक देय नहीं होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


