Praying for Lord Mahavir and wishing for all happiness and peace.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भगवान महावीर की स्तुति कर सर्व मंगल व सुख शांति की कामना

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 7:55 PM (IST)
भगवान महावीर की स्तुति कर सर्व मंगल व सुख शांति की कामना
महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. के सानिध्य में महमंगलकारी नमोत्थुणं जाप की आराधना भीलवाड़ा। अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति द्वारा सुभाषनगर श्रीसंघ के तत्वावधान में गुरूवार को श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण माहौल में साप्ताहिक अनुष्ठान आराधना का आयोजन किया गया। अनुष्ठान आराधना के तहत वीर प्रभु परमात्मा महावीर स्वामी की स्तुति में महामंगलकारी ‘‘नमोत्थुणं समणस्स भगवओ महावीरस्स’’ का जाप किया गया। इसके माध्यम से तीर्थंकर भगवान महावीर की स्तुति की गई। सैकड़ो श्रावक-श्राविकाओं ने शुद्ध भावों के साथ इस मंत्र का जाप किया तो पूरा वातावरण पवित्र एवं पावन हो गया ओर असीम पॉजिटिव एनर्जी का संचार हुआ। इस जाप के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी से प्रार्थना की गई कि सबका जीवन आनंदमय ओर शांतिमय हो तथा हर प्रकार का कष्ट दूर हो। अनुष्ठान के शुरू में महासाध्वी मण्डल के सानिध्य में रक्षाकवच निर्माण के लिए श्री व्रज पंज्जर स्तोत्र की आराधना की गई। अनुष्ठान के शुरू में लाभार्थी परिवारों, अतिथियों एवं चातुर्मास समिति एवं सुभाषनगर श्रीसंघ के पदाधिकारियों व श्रावक श्राविकाओं द्वारा नवकार मंत्र चौकी की विधिपूर्वक स्थापना की गई। अनुष्ठान के लाभार्थी विजयसिंह आशा, वंश सिद्धार्थ आशीष भण्डारी परिवार भीलवाड़ा, कालूलाल आशीष भावेश राजवीर बोहरा परिवार डोम्बिवली, विमलकुमार बुलिया परिवार डोम्बिवली, संतोषजी, शिवकुमार, गौरवकुमार डांगी परिवार भीलवाड़ा, सरिता राजेश ,रीना राहुल आयुषी निखिल पोखरना परिवार भीलवाड़ा एवं योगिता अभिषेक बड़ोला परिवार डोम्बिवली रहा। समारोह में लाभार्थी परिवारों एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्रसिंह मेड़तिया, नेतराम चौधरी, मुंबई के अमृत मुथा, दुबई से आए गौतम मुथा, चित्तौड़गढ़ के सुनील बोहरा, अभय नाहर, गौतम डांगी, कोटा के प्रियंक जैन आदि का स्वागत चातुर्मास समिति के अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या, सचिव राजेन्द्र सुराना, सुभाषनगर श्रीसंघ के मंत्री बंशीलाल बोहरा, सुनील नाहर, सुनील सुराना, मदनलाल सिपानी, अनिलकुमार कोठारी, महावीर कच्छारा, ओम सिसोदिया, महिला मण्डल की लाड़जी मेहता, टीना बापना, सुमित्रा बोथरा, पुष्पा गोखरू सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने किया। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा शहर के साथ बिजयनगर, गुलाबपुरा, चित्तौड़गढ़ सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना ने किया।
साप्ताहिक पद्मावती एकासन आराधना आज
चातुर्मास में शुक्रवार को साप्तहिक पद्मावती एकासन आराधना विधि का आयोजन होगा। एकासन आराधना में शामिल होने के लिए 550 से अधिक श्राविकाओं एवं श्रावकों ने पंजीयन कराया हुआ है। सुबह नियमित प्रवचन के तुरंत बाद एकासन विधि होगी। एकासन विधि सम्पन्न होने के बाद सामूहिक एकासन चातुर्मास समिति द्वारा कराया जाएगा। पद्मावती एकासन का उद्यापन 31 अक्टूबर को होगा।
ज्ञानपंचमी पर बच्चों के लिए सरस्वती अनुष्ठान 26 अक्टूबर को
चातुर्मासिक आयोजनों के तहत 26 अक्टूबर को ज्ञान पंचमी पर सुबह 8.30 बजे से बच्चों के लिए सरस्वती अनुष्ठान होगा जिसमें उनके परिवारजन भी शामिल हो सकेंगे। बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर कूपन दिए जाएंगे जिनके सहारे वहीं पर बाद में वह सरस्वती यत्र प्राप्त कर सकेंगे। इससे पूर्व सुबह 7.30 बजे सुभाषनगर स्थानक से कार्यक्रम स्थल आरसी व्यास कॉलोनी में गेट न.33 के पास स्कूल के नजदीक ग्राउण्ड तक भव्य आगम वरघोड़ा निकाला जाएगा जिसमें श्रावक श्राविका आगम श्रद्धा के साथ सिर पर रखकर चलेंगे। जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. का जयंति समारोह 2 नवम्बर को मनाया जाएगा। लोकाशाह जयंति 5 नवम्बर को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement