Advertisement
प्रवीण खंडेलवाल ने पीएम मोदी के कार्यकाल को भारत का स्वर्णिम युग बताया

विदेश दौरे से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की पीएम से हुई मुलाकात पर उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधिमंडलों ने अपने अनुभव को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया। यह बात तय है कि जितने भी नेता विदेश दौरे पर गए थे, कि चाहे वह पक्ष के हों या विपक्ष के, प्रत्येक नेता ने अपनी ओर से भारत की छवि को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पाकिस्तान को आतंकवाद का अड्डा बताने में भी कोई कंजूसी नहीं की है। यह भारत के सभी प्रतिनिधिमंडलों की उपलब्धि है।
एक अन्य सवाल, विपक्षी दलों द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार का होता है कि विशेष सत्र कब बुलाया जाए, किस विषय पर बुलाया जाए।
एसीबी के द्वारा मनीष सिसोदिया से पूछताछ मामले में उन्होंने कहा कि वह कब तक बचते रहेंगे। वह कानून के पंजे से नहीं बच सकते, यह बात मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के सभी लोगों को समझनी होगी। बेहतर यह है कि कानून का सम्मान करें और कोर्ट के सामने पेश हों।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


