Prashant, Pawan protested against differences in JD (U) on Citizenship Amendment Bill Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागरिकता संशोधन विधेयक पर जद (यू) में मतभेद, समर्थन का प्रशांत, पवन ने किया विरोध

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019 9:15 PM (IST)
नागरिकता संशोधन विधेयक पर जद (यू) में मतभेद, समर्थन का प्रशांत, पवन ने किया विरोध
प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके। उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, "जद (यू) के द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन पार्टी के संविधान के से भी अलग है, जिसमें पहले ही पन्ने पर धर्मनिरपेक्षता शब्द तीन बार लिखा हुआ है।" किशोर ने सीधे पार्टी के नेतृत्वकर्ता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट कर आगे लिखा, "नागरिकता संशोधन विधेयक पर पार्टी का समर्थन पार्टी के नेतृत्व के विचारधारा से मेल नहीं खाता है, जो कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है।" गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के सहयोग से सरकार चला रही जद (यू) ने मंगलवार को लोकसभा में पेश नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement