Prashant Kishore thanked Congress for opposing CAA, NRC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशांत किशोर ने सीएए, एनआरसी विरोध के लिए कांग्रेस को धन्यवाद दिया

khaskhabar.com: रविवार, 12 जनवरी 2020 3:14 PM (IST)
प्रशांत किशोर ने सीएए, एनआरसी विरोध के लिए कांग्रेस को धन्यवाद दिया
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ खड़े होने के लिए कांग्रेस पार्टी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह नया कानून बिहार में लागू नहीं होगा। वर्ष 2014 के आम चुनाव में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और पार्टी में उनका नाम प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने के पीछे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का ही दिमाग माना जाता है। पिछले साल दिसंबर माह में प्रशांत ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया था कि सीएए और एनआरसी का विरोध पार्टी उस प्रकार से नहीं कर रही है, जिस प्रकार से उसे करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सड़कों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नदारद है। अब कांग्रेस पार्टी की बढ़ी सक्रियता के बाद किशोर ने यह बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, "सीएए और एनआरसी के औपचारिक और स्पष्ट विरोध के लिए मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद कहना चाहता हूं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही इस बाबत अपने प्रयासों के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद के पात्र हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement