Advertisement
प्रशांत किशोर 2026 के चुनाव तक टीएमसी की मदद करते रहेंगे

उन्होंने कहा, '' इसलिए, पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम अगले पांच वर्षों यानी 2026 के विधानसभा चुनाव तक पार्टी और सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। 2024 में लोकसभा चुनाव है और पार्टी चाहती है कि ममता बनर्जी मुख्य विपक्षी चेहरा बनें और किशोर उस पर भी काम करेंगे।''
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ठीक बाद प्रशांत किशोर ने क्षेत्र छोड़कर कुछ अन्य विकल्प तलाशने की इच्छा व्यक्त की थी। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 213 सीटें जीतकर टीएमसी के तीसरे कार्यकाल के बाद उन्होंने कहा था, '' मैं बहुत लंबे समय से छोड़ने के बारे में सोच रहा था और एक अवसर की तलाश में था, बंगाल ने मुझे वह मौका दिया।''
प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में द्रविड मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की जीत में अहम भूमिका निभाई।
लेकिन चुनावों के बाद किशोर को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के साथ ही ममता बनर्जी और द्रमुक प्रमुख स्टालिन के शपथ ग्रहण समारोह समेत कई जगहों पर देखा गया।
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, '' प्रशांत किशोर दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों का प्रबंधन नहीं करेंगे, लेकिन वह पार्टी को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।''
यह देखना दिलचस्प होगा कि आई-पीएसी और इसकी नौ सदस्यीय नेतृत्व टीम किशोर के बिना कितनी अच्छी तरह काम कर सकती है और यह कितनी कुशलता से तृणमूल और उसके अन्य ग्राहकों के लिए चुनाव जीत सकती है। नया अनुबंध कहता है कि आई-पीएसी सभी राज्यों के चुनावों में शामिल होगी, जिसमें पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव भी शामिल हैं।
दुआरे सरकार (आपके द्वार पर सरकार) योजना और बांग्ला निजेर मेयेकेई चाये (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) जैसे नारे किशोर के कुछ मास्टरस्ट्रोक रहे, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने टीएमसी के पक्ष में अधिक लोगों का झुकाव पैदा करने में सहायता की। किशोर के आउटरीच कार्यक्रमों ने टीएमसी को राज्य भर में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने में मदद की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


