Pradyumna murder case:Ryan School Management and Owner against Case filed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रद्युम्न मर्डर केस: रेयान स्कूल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ केस दर्ज

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 9:20 PM (IST)
प्रद्युम्न मर्डर केस: रेयान स्कूल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ केस दर्ज
गुरुग्राम। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने रविवार को कहा कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन व मालिक पर जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी ने गुडग़ांव के रेयान स्कूल में पढ़ाने वाली तीन महिला टीचरों को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, हरियाणा सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने से इनकार कर दिया है। रेयान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शुक्रवार को सात साल के एक छात्र की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मंत्री ने कहा कि यह स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि छात्रों को स्कूल परिसर में सुरक्षित रखे, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन कक्षा 2 के छात्र की हत्या के लिए जिम्मेदार है, इसलिए प्रबंधन और मालिक पर जूवेनाइल एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने कहा कि पुलिस ने बच्चे की नृशंस हत्या करने के लिए पहले ही स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है और बच्चे की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार (चाकू) को भी बरामद किया है। रामविलास शर्मा ने कहा कि पुलिस हफ्ते भर के भीतर फास्ट-ट्रैक अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल करेगी। यदि बच्चे के माता-पिता इससे संतुष्ट नहीं होते हैं तो राज्य सरकार सीबीआई सहित किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भोंडसी रेयान इंटरनेशनल स्कूल के स्कूल बस के परिवहन ठेके को रद्द कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि स्कूल में करीब 1200 छात्र हैं और ऐसे में स्कूल का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा। मंत्री की यह टिप्पणी रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाहर तीसरे दिन रविवार को भी हिंसक प्रदर्शन के दौरान आई। इसमें प्रदर्शनकारियों और माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई व दोषियों को गिरफ्तारी की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement