Pradeep Singh Kharola takes over as Air India CMD-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदीप सिंह खरोला ने संभाला एयर इंडिया के सीएमडी का पदभार

khaskhabar.com: सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 5:41 PM (IST)
प्रदीप सिंह खरोला ने संभाला एयर इंडिया के सीएमडी का पदभार
नई दिल्ली। वरिष्ठ नौकरशाह प्रदीप सिंह खरोला ने सोमवार को एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण कर लिया। कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी वर्तमान में बेंगलुरू मेट्रो के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे। खरोला ने राजीव बंसल का स्थान लिया। राजीव बंसल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में वित्त सलाहकार हैं और साथ ही वे एयर इंडिया (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। यह नियुक्ति उस वक्त हुई है जब एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया की रूपरेखाओं की जांच के लिए मंत्रिस्तरीय समूह का गठन किया गया है। एयर इंडिया का विशिष्ट वैकल्पिक तंत्र कंपनी की रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया को निर्देशित करेगा। वैकल्पिक तंत्र की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement