khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 10:41 AM (IST)
धर्मशाला। सहायक अभियंता एचपीएसईबी उपमंडल नम्बर दो धर्मशाला विशाल पत्रवाल ने जानकारी दी है कि 11 केवी मंदल फीडर के तहत 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत लाईनों की मरम्मत के लिये मंदल, ढगवार, भड़वाल, त्रैम्बलू, घियाणा, मटौर, कोहाला, खतरेहड़, मसरेहड़ तथा मनेड़ में बिजली बंद रहेगी। मौसम प्रतिकूल रहने पर यह कार्य अगले कार्य दिवस को किया जायेगा।