Power Minister makes town free from defection free open toilet -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊर्जा मंत्री का गृहग्राम खुले में शौच से मुक्त

khaskhabar.com:
ऊर्जा मंत्री का गृहग्राम खुले में शौच से मुक्त
रीवा। मध्यप्रदेश में रीवा जिले का ढेरा गांव खुले में शौचमुक्त ग्राम बन गया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल इसी गांव के निवासी हैं। रविवार को मंत्री की मौजूदगी में खुशी मनाते हुए ढोल-बाजे के साथ गौरव यात्रा निकाली गई। ऊर्जा मंत्री शुक्ल ने कहा कि आज का दिन ढेरा गांव के लिए अविस्मरणीय रहेगा, क्योंकि गांव के हर घर में शौचालय बन चुका। अब जरूरत है कि सतत निगरानी रखी जाए। शुक्ल ने आगे कहा कि ढेरा गांव के तालाब को सुंदर व आकर्षक और गांव को आदर्श बनाया जाएगा। उन्होंने गांव वालों से ग्राम पंचायत को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।
(IANS)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement