posters of adms miss dog in hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 10:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीएम का कुत्ता हुआ लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा उचित इनाम

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 12:49 PM (IST)
एडीएम का कुत्ता हुआ लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा उचित इनाम
हापुड़। यूपी में सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस चोरी होने व हापुड़ में तत्कालीन एडीएम की गाड़ी चोरी होने की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब एडीएम के कुत्ते के लापता होने की चर्चा गांवों में जोरो से चल रही है। आपको बता दें कि हापुड़ मे एडीएम रजनीश राय का कुत्ता लापता हो गया है। एडीएम का कुत्ता लापता होना आजकल आस-पास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योकि हापुड़ के एडीएम ने कुत्ते के लापता होने की सूचनार्थ गांव-गांव में पोस्टर लगवा दिए हैं। साथ ही पोस्टर में ये भी लिख दिया है कि कुत्ते को ढूंढने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। अब गांव के लोग अपना काम धाम छोड़कर इनाम के लालच में कुत्ते को ढूंढने में लगे हुए हैं। इन पोस्टरों को देखने के लिए गांव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और जो भी कुत्ते को ढूंढने पर इनाम की बात सुनता है वह अपना काम धाम छोड़कर कुत्ते को ढूंढने में लग जाता है। चलिए अब हम बताते हैं कि आखिर मामला क्या है। हापुड़ के एडीएम रजनीश राय का कुत्ता टफ्फी 9 फरवरी को नवीन मंडी में बने आवास से अचानक लापता हो गया। कुत्ते के लापता होने पर एडीएम के कर्मरियों समेत परिवार के लोगों में हड़कंप मंच गया। लोगों ने कुत्ते को हर जगह ढूंढा लेकिन कुत्ता टफ्फी कही नहीं मिला।

[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement