बिहार में 'पोस्टर वार' जारी, 'करप्शन मेल' के जरिए लालू यादव पर निशाना
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 3:53 PM (IST)
इस संदिग्ध पोस्टर पर राजद ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। राजद
प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आईएएनएस से शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार
और उनकी पार्टी, लालू प्रसाद का जो रिकॉर्ड 15 सालों से बजा रही है, उससे
अब जनता उब चुकी है। अब उन्हें अपने 15 सालों का हिसाब देना है कि उन्होंने
क्या-क्या किया है।
उल्लेखनीय है किए गुरुवार को राजद ने पोस्टर
के जरिए जद(यू) और भाजपा पर निशाना साधा था। राजद द्वारा लगाए गए पोस्टर
में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की तस्वीर के साथ
'ट्रबल इंजन' लिखा हुआ था।
(IANS)