Poster Released for Free Disability Assistance Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के पोस्टर का विमोचन

khaskhabar.com: रविवार, 15 फ़रवरी 2026 1:31 PM (IST)
निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के पोस्टर का विमोचन
लालसोट। “पहल” मानव सेवा संस्थान द्वारा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को आयोजित किए जा रहे “सप्तम विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर” के पोस्टर का विमोचन किया गया। संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से दो दिवसीय शिविर का आयोजन माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर (AVM), श्यामपुरा रोड, लालसोट में किया जाएगा। संस्थान के सचिव सुरेंद्र जांगिड़ ने जानकारी दी कि शिविर में कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, ट्राई साइकिल, बैसाखी, सुनने की मशीन, कैलीपर तथा पहिए वाली कुर्सी सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटो प्रति लाना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर हंसराज शर्मा, हीरालाल महावर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, राजेश जांगिड़, राकेश बेनीवाल, प्रभुलाल शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement