Poster making competition on November 26, applications till November 23: Dr Malik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 26 नवंबर को, आवेदन 23 नवंबर तक : डॉ मलिक

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 1:13 PM (IST)
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 26 नवंबर को, आवेदन 23  नवंबर तक : डॉ मलिक
खास खबर। चंडीगढ़
जाट सभा चंडीगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक भव्य 'पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 26 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जाट भवन, 2-बी, सेक्टर 27-ए, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ के परिसर में आयोजित की जाएगी।
डॉ. मलिक ने बताया कि बच्चों में रचनात्मक भावना पैदा करने और योग्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें श्रेणी 'ए' में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक, श्रेणी 'बी' में कक्षा छठी से आठवीं तक और श्रेणी 'सी' में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस एक घंटे की प्रतियोगिता के लिए चार प्रेरक विषय निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 'स्वच्छ गाँव - सशक्त राष्ट्र', 'स्वस्थ शरीर - स्वस्थ मन', 'सभी के लिए शिक्षा' तथा 'पेड़ लगाएं और पर्यावरण बचाएं' शामिल हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है।
डॉ. मलिक के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2100 रुपये, 1500 रुपये और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक भाग लेने वाले स्कूल को 500-500 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा और सभी विजेताओं को 11 फरवरी, 2027 को बसंत पंचमी समारोह के अवसर पर नकद राशि व मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी या स्कूल अपनी प्रविष्टियां 23 नवंबर, 2026 को शाम 5:00 बजे तक डाक द्वारा, व्यक्तिगत रूप से जाट भवन कार्यालय में या ईमेल (jat_sabha@yahoo.com) के माध्यम से भेज सकते हैं।
प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता के दिन अपने स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित फोटोयुक्त पहचान पत्र या आइडेंटिटी स्लिप लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों द्वारा विद्यार्थियों को केवल ड्राइंग शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि अन्य ड्राइंग सामग्री और कार्डबोर्ड उन्हें स्वयं साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement