positive results of the micro irrigation scheme began to appear in haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूक्ष्म सिंचाई योजना के सकरात्मक परिणाम सामने आने लगे

khaskhabar.com: बुधवार, 07 फ़रवरी 2018 5:21 PM (IST)
सूक्ष्म सिंचाई योजना के सकरात्मक परिणाम सामने आने लगे
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई सूक्ष्म सिंचाई योजना के पायलट प्रोजेक्ट के अभूतपूर्व सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। धान की फसल के लिए किए गए एक प्रयोग में जहां सूक्ष्म सिंचाई करने से 42.3 प्रतिशत पानी की बचत हुई वहीं पैदावार में भी 11.65 प्रतिशत का फायदा हुआ है। कृषि विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत हरियाणा के नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (काडा) द्वारा सूक्ष्म सिंचाई योजना का पायलट प्रोजेक्ट 13 जिलों के 14 गांवों में स्थापित किया जा रहा है जिस पर कुल 24.65 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इससे करीब 2000 हैक्टेयर भूमि सिंचित करने का लक्ष्य है। इन 14 गांवों की 14 परियोजनाओं में से 8 परियोजनाओं पर कार्य पूरा हो चुका है व शेष योजनाओं को भी मई 2018 से पहले-पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई योजना में सूक्ष्म सिंचाई के लिए किसानों को नहरी पानी प्रैशर के रूप में प्रदान किया जाएगा। यह देश की अपनी किस्म की पहली योजना है जिसमें सौर ऊर्जा और ग्रिड के माध्यम से ऊर्जा का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति देने के लिए ये परियोजनाएं होटलाइन के द्वारा नजदीकी 11 के.वी लाइन से विद्युतीय ग्रिड सैंटर से जुड़ी रहेंगी।
प्रवक्ता के अनुसार कुरूक्षेत्र जिला के संघौला माइनर पर इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए तीन एकड़ जमीन में धान की रोपाई की गई जिसमें एक एकड़ में फल्ड सिंचाई तथा 2 एकड़ में सूक्ष्म सिंचाई विधि द्वारा सिंचाई की गई। किसानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बाद में इसका अध्ययन काडा विभाग,किसानों एवं सूक्ष्म सिंचाई फसल विशेषज्ञों द्वारा किया गया जिसमें पाया गया कि सूक्ष्म सिंचाई करने से 42.3 प्रतिशत पानी की बचत हुई और पैदावार में भी 11.65 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हरियाणा सरकार ने इस योजना की सफलता से उत्साहित होकर अब सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र को आगे बढ़ाते हुए कुल 10 लाख एकड़ नहरी क्षेत्र को अगले 4 वर्षों में यह सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार के इस सराहनीय फैसले से जहां किसानों की लागत में कमी आएगी वहीं पैदावार भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement