khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 5:14 PM (IST)
प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने सोमवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की
घोषणा की है। कोस्टा ने कहा, आज हमने हमारी स्वतंत्रता की एक दिग्गज
शख्सियत और आवाज को खो दिया है। मारियो सोरेस ऐसे शख्स थे जिन्होंने पूरी
जिंदगी आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई लड़ी। इस
दौरान वह जेल गए और निर्वासन का भी सामना किया।
सोरेस का मंगलवार
को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत दौरे पर आए
एंटोनियो कोस्टा संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन उन्होंने सोरेस
के परिवार को संवेदनाएं भेजी हैं।
(आईएएनएस)