Advertisement
सभी जिलों में खुलेंगे पशुओं के लिए पॉली क्लीनिक- धनखड़

गांव सिकंदरपुर की ओर से स्कूल की पुरानी इमारत को ठीक कराने की मांग पर विकास एवं पंचायत मंत्री ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। वहीं गांव की ओर से पशुओं के लिए डिस्पेंसरी खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पॉली क्लीनिक खोले जाने की योजना है। अगर सिकंदरपुर की ग्राम पंचायत जमीन उपलब्ध कराए तो जिला स्तरीय पॉली क्लीनिक सिकंदरपुर में खुल सकता है। इस क्लीनिक में वह सभी सुविधाएं होंगी जिनके लिए अभी पशु पालकों को लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय, हिसार जाना पड़ता है।
विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सिकंदरपुर से झज्जर-बादली मार्ग वाया उखलचना (कोट) सडक़ के नवीनीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। करीब छह किलोमीटर लंबी सडक़ को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। एक करोड़ 80 लाख 46 हजार रुपए की अनुमानित लागत से तैयार होने वाली इस सडक़ का कार्य छ: माह में पूरा होगा। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से सिकंदरपुर-सिलानी संपर्क मार्ग बनवाने व अन्य मांग भी रखी गई। मंत्री ने सभी मांगों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया।
श्री धनखड़ की महिलाओं के स्वावलंबन व उत्थान के लिए की गई विशेष पहल के तहत गांव सिकंदरपुर के रावमावि परिसर में कौशल सिलाई केंद्र का शुभारंभ हो सका है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से न केवल स्कूली छात्राएं बल्कि गांव की महिलाएं भी सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार आरंभ कर सकती है। उन्होंने सिलाई केंद्र का शुभारंभ करने के साथ अवलोकन किया तथा प्रशिक्षु महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
क्रमांक-2018
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


