Advertisement
अमित शाह के बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस नेता के सुरेश ने मांगा इस्तीफा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को उन्होंने एक पूर्वनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए मांग की कि अगर अमित शाह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए।
बता दें कि अमित शाह ने सदन में कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है- अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। शाह के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। हालांकि, बाद में शाह ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि संसद में संविधान पर चर्चा हुई, लेकिन कांग्रेस ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखा। कांग्रेस आरक्षण विरोधी, अंबेडकर विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने शहीदों और सेना का भी अपमान किया। कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


