Advertisement
कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ महत्वपूर्ण है : मुख्तार अब्बास नकवी

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि 1999 के कारगिल की जंग में सोनिया गांधी ने तमाम तरह के सवाल पूछे थे, दुष्प्रचार शुरू कर दिया गया था। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुआ तब भी यही हुआ और अभी भी वही चीज दोहरा रहे हैं। रंग में भंग डालने का जो रिवाज और मिजाज है, वह कोई देशवासी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि जब-जब भारतीय सेना देश के दुश्मनों को तबाह करती है, आतंक के ठिकानों को ध्वस्त करती है, तब आप सेना को हौसला देने के बजाय सवाल और सबूत की जुगलबंदी शुरू कर देते हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के निंदा प्रस्ताव लाने के बयान पर उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा बलों और सरकार पर पूरा यकीन करना चाहिए। जो इस तरह की साजिश में भागीदार बने हुए हैं, उनको हमें अस्वीकार करना होगा, क्योंकि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी 'आप' सियासी चक्र की रचना में लगे हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस प्रकार का बयान निंदनीय है। वह (कुरैशी) केवल अकेली नहीं हैं, उनका पूरा परिवार देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित है। उस परिवार को देश की आन-बान-शान के तौर पर देखा जाता है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री को इतना नहीं मालूम कि आतंकवाद और राष्ट्रवाद का फर्क क्या होता है, किस प्रकार की आप भाषा बोल रहे हैं। जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


