रायपुर। छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में आदमखोर भालू के एनकाउंटर पर सवाल उठे हैं। महासमुंद में एक जंगली भालू को 10 पुलिस जवानों ने एके 47 और इनसास बंदूकों से मार गिराया। इस भालू को मारने के लिए पुलिस को करीब 100 गोलियां दागनी पडी थी। इसका खुलासा एक वीडियो से हुआ है। इसके बाद भालू के एनकाउंटर को लेकर एक एनजीओ ने एतराज जताया है और शिकायत दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि शनिवार को इस भालू ने तीन लोगों पर हमला कर मार डाला था। मरने वालों में एक डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर भी था। घटना के बाद से वन विभाग भालू को पकडने के कोशिश में लगा था, लेकिन नहीं पकड पाया और फिर उसने पुलिस विभाग से मदद मांगी।