कानपुर। वाहन चेकिंग के दौरान किदवईनगर पुलिस ने लुटेरे गैंग के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लुट के मामले दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लुट का माल बरामद किया है। एसपी दक्षिण डॉ संजय यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि शहर में सक्रिय शातिर लुटेरे व चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है।
अभियान के तहत किदवई नगर पुलिस ने साकेतनगर इण्डिय पेट्रोल पम्प के पास एक लुटेरे को पकड़ा है। पूछताछ पर पकड़े गये कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा निवासी अभियुक्त देवराज मिश्रा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त गण सुनसान इलाके में आने.जाने वाली महिलाओं व युवतियों द्वारा मोबाइल से बात करने के दौरान छीनकर भाग जाते है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के पास लूट का माल बरामद हुआ हैं। लुटेरे को जेल भेजते हुए फरार साथी सुमितए प्रोजूल की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।