Police raids in Jammu and Kashmir, Forty people Custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस की छापेमारी, चालीस लोग हिरासत में लिए गए

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मई 2019 2:27 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस की छापेमारी, चालीस लोग हिरासत में लिए गए
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर लगभग 40 से ज्यादा लोगों को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया है। दोनों जिलों के तहाब, शेवाकालन, वेहिल, नारवाह गावों में छापामारी की गई। पुलिस ने दो दिन पहले पुलवामा में भी ऐसी ही छापेमारी कर लगभग 30 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने हालांकि इस कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन यह माना जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोग इन दोनों जिलों में पहले कानून व्यवस्था बाधित करने के मामलों में शामिल रह चुके हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीसरे और अंतिम चरण का मतदान छह मई को होगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement