Police raids doctor clinic in Madhya Pradesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्भपात से पहले क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर हिरासत में

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 4:21 PM (IST)
गर्भपात से पहले क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर हिरासत में
एसडीएम ने बताया कि सूचना मिली थी कि डॉ. बघेल के घर नाबालिग का अवैध रूप से गर्भपात किया जा रहा है। एसडीएम के मुताबिक पड़ताल में डॉक्टर के घर से गर्भपात में काम आने वाले चिकित्सीय औजार, दवाएं बरामद हुई हैं। डॉ बघेल के घर के पीछे बनी कोठरी में पर्रावन गांव निवासी नाबालिग बच्ची को उसके मां के साथ अमले ने खोज निकाला। बच्ची ने बताया उसे गर्भपात के लिए लाया गया है। नाबालिग बच्ची और उसकी मां ने अधिकारियों को बताया कि डॉ. बघेल से किसी दलाल के माध्यम से 8 हजार रुपए में गर्भपात कराने का सौदा तय हुआ था। डॉ. बघेल गर्भपात के लिए आवश्यक दवाएं गर्भाशय में डाल चुकी थी। गर्भपात की तैयारी थी इसी दौरान प्रशासन और पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दी।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement