प्रतापगढ़। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशानुसार पुलिस ने विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें सडक़ो पर नो पार्किंग व तितर-बितर खड़ी गाडिय़ों को जप्तकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर थाना परिसर में रखवाया गया। वहीं दुकानदारों को जगह-जगह अतिक्रमण में रखा सामान को लेकर हिदायत दी गई। जिला अस्पताल के आगे नो पार्किंग में खड़े ऑटो वालों को भी हटा कर अस्पताल के बाहर हो रही अव्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से करके यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से किया गया। पुलिस ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए पुलिस विभाग की तरफ से व नगर परिषद के सहयोग से शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण व अव्यवस्थित गाडिय़ों को खड़ा रहने पर जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी । वहीं जिला अस्पताल के बहार खड़े ऑटो वालों ने जिला कलेक्टर नगर सभापति को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि जिला अस्पताल के बाहर सभी ऑटो वाले मरीजों को लाने ले जाने का काम करते हैं पुलिसकर्मी द्वारा वहां से उन्हें हटा दिया गया है। सभापति को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उन्हें एक व्यवस्थित जगह ऑटो स्टैंड के रूप में दी जाए।